Dhanbad : धनबाद के बाघमारा एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। नगर निगम के कचरा ढोने वाले वाहन ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजनों ने जिंदा होने की आस में बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- Love Affair : प्रेम-प्रसंग मामले में प्रेमी ने काट लिया हाथ का नस, जाने क्या है पूरा मामला…
Dhanbad : वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामला रामकनाली ओपी अंतर्गत बीसीसीएल कार्यालय के समीप की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने वाहन और वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। बच्चे की मौत के बाद घटना से गुस्साए ग्रामीण रामकनाली ओपी पहुँचकर हंगामा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग करने लगे।
सड़क किनारे खड़ी थी बच्ची
दरअसल रोजाना की तरह आज भी नगर निगम की कचरा ढ़ोनेवाला पिकअप वाहन कचरा उठाने के लिए सड़क पर जा रहा था, इसी क्रम में सड़क किनारे खड़ी बच्ची इस वाहन के चपेट में आ गयी। आननफानन में परिजनों ने उसे घायलावस्था में स्थानीय नर्सिंग लाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- Ranchi के रामलला पंडाल का फिर बढ़ा विवाद, थाना ने जारी कर दिया यह नोटिस और…
हालांकि ओपी प्रभारी ने लोगों को यह आश्वासन दिया है कि घटना को लेकर उचित कार्रवाई करते हुए मृतिका के परिजन को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
बाघमारा से सुरजदेव मांझी की रिपोर्ट—
Highlights


