Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे धनबाद न्यायालय, 2015 रोड जाम मामले में लगाई हाजिरी

Dhanbad News: आज (15 दिसंबर) डुमरी विधायक जयराम महतो साल 2015 में किए गए रोड जाम मामले को लेकर  धनबाद न्यायालय पहुंचें. जहां उन्होंने कोर्ट के समक्ष हाजिरी लगाई. कोर्ट के समक्ष हाजिर होने के बाद डुमरी विधायक जयराम महतो ने मीडिया से बातचीत की. मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम महतो ने कहा, ‘बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही कोई मामलो में उन पर मुकदमा करवाया गया है. आज मैं माननीय न्यायालय के सम्मान में अपना पक्ष रखने यहां पहुंचा हूं.’

Dhanbad News: जयराम महतो ने सरकार पर किया तीखा प्रहार

वहीं केंदुआडीह गैस रिसाव (Kenduadih Gas Leak) मामले में अपनी राय रखते हुए उन्होंने सरकार कर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘केंदुआडीह गैस रिसाव पर प्रतिक्रिया नहीं फैसला होना चाहिए. अब क्या लोगों के गंभीर बीमार या मौत होने पर जागेगी सरकार. विस्थापितों को जल्द से सुरक्षित जगह पर स्विफ्ट करना चाहिए.

साथ ही कोयला चोरी पर भी उन्होंने कहा की जिस तरह देश की खनिज सम्पदा बताकर जमीन अधिग्रहण कर कंपनियों द्वारा कोयला निकाला जाता है उसका फायदा देश हित से ज्यादा माफिया को पहुंचाया जा रहा है. खुलेआम कोयले की लूट हो रही है, सरकार को इसपर गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है और जहां के सांसद पर ही आय से अधिक संपत्ति को लेकर जांच की मांग की जा रही हो तो उनकी कौन सुनेगा.’

Bokaro News: लापता जयंत मामले में पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...