Advertisment

धनबाद: नकली शराब बनाने वाले को पुलिस ने दबोचा

भारी मात्रा में केमिकल, स्टीकर और बोतल के ढक्कन बरामद

धनबाद: नकली शराब- जिले की बरवाअड्डा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक कंपनी के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा पर नकली अंग्रेजी शराब बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल, रेपर और बोतल को सील करने वाले ढक्कन को बरामद किया है. साथ ही नकली अंग्रेजी शराब के कारोबार में संलिप्त राजगंज थाना क्षेत्र के बगदाहा निवासी संजय महतो को भी हिरासत में लिया है. जो बीती रात अपनी स्कूटी से केमिकल और रेपर लेकर बरवाअड्डा से राजगंज की ओर जा रहा था.

ईरीस कंपनी के अधिकारी ने दिया था आवेदन

मामले की जानकारी देते हुए धनबाद डीएसपी अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि ईरीस कंपनी के अधिकारी संजय शर्मा के द्वारा बरवाअड्डा थाना में अंग्रेजी शराब के नकली कारोबार के खिलाफ आवेदन दिया था. इस पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम कुमार सिंह ने टीम गठित कर छापेमारी की.

sharab1 22Scope News

नकली शराब: नौ गैलन केमिकल सहित कई सामान बरामद

टीम ने लोहार बरवा के पास से स्कूटी से संजय कुमार महतो शराब के बोतल का ढक्कन, लेबल, अबकारी विभाग के स्टीकर और नौ गैलन केमिकल लेकर जा रहा था. जिसे पुलिस ने रंगेहाथ धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस और भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: मुन्ना

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...

JPSC Exam Scam 2026: JPSC गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

JPSC Exam Scam 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने कार्रवाई...