धनबाद में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में स्प्रिट समेत कई सामग्रियां जब्त

धनबाद. कोयलांचल धनबाद में अवैध शराब का निर्माण और कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर बार छापेमारी होती है, शराब जब्त होत है, शराब बनाने की सामग्री जब्त होती है, लेकिन धंधेबाज फरार हो जाता है। इस बार भी अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, लाखों की स्प्रिट, कॉर्क, बोतल और स्टिकर जब्त हुए, लेकिन धंधेबाज फरार होने में सफल रहा।

धनबाद में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

धनबाद में उत्पाद विभाग ने सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग ने निरसा थाना क्षेत्र के जोगीतोपा इलाके में विकास सहनी नामक अवैध शराब के लिए कुख्यात धंधेबाज की मिनी नकली अंग्रेजी शराब फेक्ट्री पर दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, स्प्रिट/केमिकल, झारखंड उत्पाद का फर्जी स्टीकर, कॉर्क, लेबल-रैपर और बोतल बरामद किया। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी धंधेबाज फरार हो गया।

GGSESTC 16 22Scope News

बता दें कि विकास सहनी के द्वारा लगातार जगह बदल-बदल कर नकली शराब निर्माण करवाया जाता है। उत्पाद विभाग ने पहले भी पांच बार छापेमारी कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, पर आज तक सहनी पुलिस अथवा उत्पाद विभाग की पकड़ से दूर है। हालांकि उत्पाद विभाग का कहना है कि कांड अंकित किया गया है और बहुत जल्द शराब के सभी धंधेबाज सलाखों के पीछे होंगे।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...