Dhanbad: महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से धनबाद रेल मंडल ने की इतनी कमाई, जानिए

Dhanbad: धनबाद रेल मंडल ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाकर करीब 3 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की है। इसकी जानकारी DRM कमल किशोर सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 76 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं थी। इनमें 28 ट्रेनें धनबाद स्टेशन से, डालटनगंज से 8, चोपन से 4, गोमो से 3, पारसनाथ से 3, बरकाकाना से 3, बरवाडीह से 2, गढ़वा रोड से 1 और कोडरमा से 1 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थी। साथ ही धनबाद डिवीजन होकर 23 कुंम स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थी।

Dhanbad: धनबाद डिवीजन का लोडिंग परफॉर्मेंस

DRM ने बताया कि महाकुंभ को लेकर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेने चलाने पर ज्यादा फोकस रहा, यही वजह है कि धनबाद डिवीजन का लोडिंग में परफॉर्मेंस कम रहा और फरवरी माह में धनबाद डिवीजन दूसरे स्थान पर रहा। बिलासपुर डिवीजन की लोडिंग 15.67 एमटी रही। वहीं धनबाद डिवीजन का लोडिंग परफॉर्मेंस 15.23 एमटी रहा। इस तरह से धनबाद डिवीजन 0.4 एमटी पीछे है। उन्होंने कहा कि धनबाद डिवीजन यह विश्वास दिलाता है कि मार्च महीने में लोडिंग में फिर से पहले स्थान को बरकरार रखेगा।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...