Dhanbad: इलाज के बिल को लेकर शव को रोका, अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा, कल्पना सोरेन के फोन से सलटा मामला

Dhanbad: दो अलग-अलग अस्पतालों में जमकर हंगामा हुआ। मामला इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद पूरा बिल नहीं जमा करना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने मामले को संभाला और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का फोन आने के बाद और परिजनों से वार्ता के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।

Dhanbad: कल्पना सोरेन के फोन से सलटा मामला

पहले हंगामा SJAS अस्पताल में हुआ। वहां गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज रेफर होकर भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल का बिल नहीं देने के कारण उसके शव को रोका गया। काफी देर हंगामे के बाद गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का फोन अस्पताल प्रबंधन को आया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Dhanbad: इलाज का बिल माफ किया गया

वहीं दूसरा हंगामा असर्फी अस्पताल में हुआ, यहां भी सड़क हादसे में घायल होने के बाद घायल को भर्ती किया गया था। मौत होने के बाद बिल नहीं चुकाने के कारण परिजनों को शव देने से रोक दिया गया। फिर यहां भी हंगामा हो गया। बाद में परिजनों और हॉस्पिटल प्रबंधक एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के बीच वार्ता सफल हुई। लगभग धनबाद के 6 थाने के पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहें। इलाज का लगभग 3 लाख का बिल माफ किया गया और दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपये भी दिया गया।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img