1800 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सिवरेज सिस्टम से लैस होगा धनबाद

धनबादः कोयलांचल का शहरी इलाका अब 1800 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सीवरेज सिस्टम से लैस होगा। इसके प्रोजेक्ट फेस-2 को लेकर शनिवार को धनबाद क्लब में निगम ने स्टेक होल्डर की मीटिंग बुलाई गई। इस दौरान निगम द्वारा डीपीआर की प्रस्तुति पावरप्वाइंट के जरिए दी गई।

मौके पर धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन, नगर आयुक्त रविराज शर्मा ,अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सांसद पीएन सिंह, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सहित अन्य स्टेक होल्डर एवं निगम के अधिकारी मौजूद थे।

सीवरेज के लिए एन.जे.एस. इंजीनियर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किये गये डीपीआर के मुख्य प्रावधानों को हीत धारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पाइपलाइन बिछाने सहित अन्य मामलों पर लोगों की राय भी जाने।

झरिया सहित कई क्षेत्रों को होगा फायदा

सांसद पीएम सिंह ने भी अपने सुझाव दिए और कहा कि फिलहाल जनसंख्या के अनुसार अभी व्यवस्था अनप्लांट है अगर सिवरेज सिस्टम पर कार्य होता है तो झरिया, धनबाद, केंदुआ सहित अन्य इलाकों में सुविधा बहाल होगी, लेकिन फिलहाल निगम के पास आंकड़े सही नहीं है।

धनबाद 22Scope News

जबकि धनबाद उपायुक्त और नगर आयुक्त ने बताया कि करीब 800 करोड़ की लागत से सिवरेज सिस्टम बनाया जा रहा है और यह प्लान है कि घर-घर यह व्यवस्था उपलब्ध हो ताकि नालियों के निकासी में कोई समस्या ना हो। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से भी जमीन डिस्प्यूट के मामले सहित अन्य मामलों में मदद की जाएगी।

3 साल की समय सीमा में किया जाएगा काम

कार्य के समय सड़क पर गड्ढे करके छोड़ दिए जाते हैं इससे किसी को समस्या ना हो, साथ ही ब्लॉकेज और गंध ना हो इस और भी ध्यान दिया जाएगा। 3 साल की समय सीमा है जिसमें एक बेहतर मुकाम हासिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में 8 दिसंबर से होगा एशियाई किड्स स्पोर्टस क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन

वहीं जे.एस. इंजीनियर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने बताया कि नई तकनीक के माध्यम से सिस्टम को प्लान किया गया है जिसमें करीब 7 फीट गहरी खुदाई कर पाइप बिछाया जाएगा और भविष्य में ब्लॉकेज होने पर भी नई तकनीक से उसकी सफाई की जाएगी।

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...