‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पहुंचे दिलीप जायसवाल और विजय सिन्हा

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज फिल्म ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने पटना के सिनेमा हॉल पहुंचे। विजय सिन्हा ने इस फिल्म को देखने के बाद कहा कि इस फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि फिल्म में पूरी सच्चाई दिखाई गई है कि किस तरह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने का काम किया गया था। फिल्म के सभी पात्रों को धन्यवाद देते हुए सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म से सच्चाई देश के सामने आएगा। जनता के बीच जो भ्रम फैलाने का काम किया गया था, वह बेनकाब होगा।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ किसी तरह सत्ता चाहती है और तुष्टिकरण की राजनीति करना जानती है। उन्होंने कहा कि आज अगर देश में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनती है तो इसका कारण कांग्रेस की नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण कर देश के लोगों को भी लड़ाने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म सही घटनाओं का चित्रण है। इस स्पेशल स्क्रीनिंग को संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने भी देखा और फिल्म की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा- उपचुनाव के नतीजे डबल इंजन सरकार के प्रति जन-आस्था का प्रतीक

यह भी देखें :

 

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...