Tax-Free : यूपी में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर नहीं लगेगा टैक्स

डिजीटल डेस्क : Tax-Free – यूपी में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर नहीं लगेगा टैक्स। CM Yogi आदित्यानाथ ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इससे पहले CM Yogi ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी।

यह फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है और सत्य घटनाओं को उजागर करती है। CM Yogi ने फिल्म की टीम को बधाई दी और कहा कि हर भारतीय को यह फिल्म देखनी चाहिए। उन्होंने इसे समाज में फैले षड्यंत्रों और राजनीतिक स्वार्थों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

CM Yogi ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की पूरी टीम को दी बधाई

CM Yogi आदित्यानाथ ने फिल्म देखने के बाद ने कहा कि – ‘मैं  ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस वास्तविक सच को देश की जनता के सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है।

…हर भारतवासी को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को देखनी चाहिए और गोधरा का सच के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए।

…देश के खिलाफ और सरकारों के खिलाफ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए समाज में वैमनस्यता पैदा करने के लिए देश में जो कृत्य हुए हैं उसे देश की जनता को जानने का अधिकार है’।

बहुचर्चित फ़िल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम के साथ लखनऊ में सीएम योगी।
बहुचर्चित फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की टीम के साथ लखनऊ में सीएम योगी।

CM Yogi बोले – देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों का पर्दाफाश करना आवश्यक…

CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘…जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है।

…फिल्म की टीम ने सत्य उजाकर करने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। फिल्म के माध्यम से वास्तविक सच को एक बड़े रूप में देश के सामने लाने का प्रयास किया गया है।

…फिल्म में दिखाया गया मामला अयोध्या से जुड़ा है…मैं घटना में मारे गए सभी राम भक्तों को श्रद्धांजलि देता हूं। ….इस प्रकार के साहसिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए लोग इस सत्य को अधिक से अधिक देखें’।

बहुचर्चित फ़िल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम के साथ सीएम योगी।
बहुचर्चित फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की टीम के साथ सीएम योगी।

डिप्टी सीएम और लखनऊ महापौर संग CM Yogi ने प्लासियो मॉल के सिनेमाहॉल देखी फिल्म…

इसके पहले CM Yogi आदित्यनाथ ने लखनऊ के प्लासियो मॉल के सिनेमाहॉल के ऑडी-07 में पूर्वाह्न 11.30 बजे के शो में फिल्म का शो देखा। CM Yogi के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचने वालों में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे।

इस मौके पर फ़िल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी और फ़िल्म यूनिट से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक सत्य घटना पर आधारित एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रंजन चांडेल द्वारा किया गया है। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं।

यह फिल्म साल 2002 में हुई साबरमती एक्सप्रेस की दिल दहला देने वाली घटना से प्रेरित है। एकता कपूर इस फिल्म की निर्माता है। 15 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी तारीफ की है।

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...

Disaster Management Internship: एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थी सीखेंगे आपदा प्रबंधन...

Disaster Management Internship: बिहार की राजधानी पटना स्थित एएन कॉलेज के बीए (भूगोल) के 20 विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में 10 दिवसीय...

Bihar Sahayog Program: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग कार्यक्रम में 101...

Bihar Sahayog Program: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में...