दिलीप सैकिया व मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश

अर्जुन मुंडा ने लाभुकों के बीच सूखा राशन का किया वितरण

सिमडेगा : खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा भाजपा के महामंत्री दिलीप सैकिया गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे। जहां महावीर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने परंपरागत आदिवासी नृत्य के साथ अर्जुन मुंडा और दिलीप सैकिया का स्वागत किया।

महावीर चौक में ही अर्जुन मुंडा ने लाभुकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। इसके बाद मुंडा और सैकिया भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सैकिया ने भाजपा की नीति, सिद्धांत और आगामी कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

अर्जुन मुंडा ने संगठन पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों से जुड़ कर उनकी समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद अर्जुन मुंडा समाहरणालय में आयोजित दिशा की बैठक में शामिल होकर जिले में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की।

रिपोर्ट : रविकांत

PLFI सरगना दिनेश गोप पर 25 लाख का इनाम, खूंटी पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...