Advertisment

रांची से गोवा और जयपुर के लिए शुरू होगी सीधी विमान सेवा, बेंगलुरू के लिए भी बढ़ी उड़ानें

रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गोवा और जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा 30 अक्टूबर से शुरू होगी। इंडिगो की इन फ्लाइट्स के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से अनुमति मिल गई है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि लंबे समय से यात्रियों की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है।

इसके अलावा, रांची से बेंगलुरू के लिए भी एक अतिरिक्त फ्लाइट का संचालन किया जाएगा, जिससे अब कुल सात उड़ानें होंगी। यात्रियों के बढ़ते लोड को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी नई उड़ानों के किराए और समय सारणी की जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले साल रांची से गोवा के लिए एक सीधी विमान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कम यात्रियों के कारण इसे बंद करना पड़ा था। अब पुनः यह सेवा शुरू करने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...