डायरेक्टर नितिन मनमोहन का निधन, लंबे समय से थे बीमार

मुंबई : डायरेक्टर नितिन मनमोहन ने 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. नितिन मनमोहन का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया. इस खबर ने उनके चाहने वालों को दुखी कर दिया. नितिन मनमोहन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में एडमिट थे. जानकारी के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

हार्ट अटैक से हुई मौत

5 दिसंबर को डायरेक्टर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डायरेक्टर फिल्ममेकर पिछले 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थे. उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की पर नितिन मनमोहन को नहीं बचाया जा सका.

nitin manmohan1 22Scope News

डायरेक्टर नितिन मनमोहन ने की कई बड़ी फिल्में

नितिन ने कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया था. नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस की थीं. इसमें यमला पगला दीवाना बोल राधा बोल, आर्मी लाडला, रेडी, शूल, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस, जैसी फिल्में शामिल रहीं. उनकी आखिरी फिल्म दस थी, जिसे वो पूरा किए बिना दुनिया को अलविदा कह गए. नितिन मनमोहन दिवंगत एक्टर मनमोहन के बेटे थे. उनके पिता ब्रह्मचारी, गुमनाम, नया जमाना जैसी फिल्मों में दिखे थे.

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...