Advertisement
Advertisement

शहर में हर जगह पसरी है गंदगी, मंत्री रेणु ने नगर निगम अधिकारियों को लगायी फटकार

बेतिया : बेतिया नगर निगम क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी बेलबाग वार्ड नंबर-22 में बिहार सरकार के पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी ने लोगों के बुलावे पर पहुंची। डेढ़ वर्षो से खुदाई कर छोड़े गए नाले की स्थिति को देख मंत्री ने बेतिया नगर निगम के आयुक्त और बुडको के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि डेढ़ वर्षो से स्थानीय दुकानदारों की रोजी-रोटी और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। आज उनके बाल बच्चों का परवरिश भी नहीं हो पा रहा है, कौन जवाब देगा, स्थानीय लोग पूछ रहे हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

डेढ़ वर्ष पहले नगर निगम के द्वारा नाले की खुदाई कर छोड़ दी गई है – दुकानदार

वहीं इस संबंध में स्थानीय नागरिक आशीष गुप्ता और बैजनाथ प्रसाद सहित कई दुकानदारों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले नगर निगम के द्वारा नाले की खुदाई कर छोड़ दी गई है। जिसमें अभी तक दर्जनों लोग गिर चुके हैं और कई के हाथ और पैर टूट गए हैं। वहीं इस गड्ढे में गिरने से दो व्यक्ति की मौत भी हो गई है पर बेतिया नगर निगम और जिला प्रशासन के किसी अधिकारी की नजर इस नाली पर नहीं पड़ रही है। आज हम लोगों की रोजी-रोटी दुकान बंद होने से खत्म हो गई है और हमलोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। लोगों के बुलावे पर पहुंची मंत्री ने फोन लगाकर विभागीय पदाधिकारी की फटकार लगाई और बोली कि एक सप्ताह के अंदर नाले का निर्माण नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगे।

यह भी देखें :

थोड़ी सी बारिश क्या हुई, सड़क पर कीचड़ और जलजमाव से लोग हो गए परेशान

खबर बेतिया से है जहां सिकटा प्रखंड के शिकारपुर पंचायत के लाइन परसा गांव वार्ड-2 और तीन में बीच सड़क पर कीचड़ और जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग तो इस समस्या से जूझ ही रहे हैं। इसके साथ आने जाने वाले राहगीरों को भी इसका सामना करना पड़ता है। बाइक सवार स्कूली बच्चे आए दिन गिर जाते हैं जिससे उनका कपड़ा खराब हो जाता है और पैर हाथ टूट जाता है।

Betia Jaljamao 22Scope News

जनप्रतिनिधि केवल वोट मांगने के लिए आते हैं काम कुछ नहीं करते – ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि वोट के समय नेता और जनप्रतिनिधि आते हैं और विकास के नाम पर दावे और आश्वासन देकर चले जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अभी से लगभग छह से सात महीना इस समस्या से हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों में फैयाज आलम, इमदाद आलम, सुनील पाल, कुरैश गद्दी, कैस गद्दी, सौखि गद्दी, दादून गद्दी, मखु गद्दी, सुदामा साह, कृष्णा साह, दिलीप साह और अब्दुल्लाह बैठा ने कहा कि अबकी बार हमलोग किसी को वोट नहीं करेंगे जबतक हमारे यहां इस समस्या का समाधान नहीं होगा।

यह भी पढ़े : कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद का अजीबो-गरीब स्वागत, पहनाई गई BJP चुनाव चिन्ह वाली टोपी…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...