संदिग्ध हालत में दिव्यांग की मौत, 6 साल से शांति कुटीर में रह रही थी युवती

नालंदा : नालंदा में मंगलवार को शांति कुटीर में रह रही एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघड़ा स्थित शांति कुटीर से जुड़ा हुआ है। मृतका (25) वर्षीय पूजा कुमारी है। गृह अधीक्षक शबाना परवीन ने बताया कि पूजा कुमारी पिछले छह साल वह शांति कुटीर में रह रही थी। साल भर से वह बीमार चल रही थी।

बता दें कि डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज कुटीर में किया जा रहा था। अचानक से मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ी इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाएगा जहां उसकी मौत हो गई। छह साल पूर्व पूजा लावारिस हालत रेलवे पुलिस को मिली थी। इसके बाद से वह शांति कुटीर में ही रह रही थी।दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि युवती लकवा ग्रस्त थी और वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम कराकर शांति कुटीर के कर्मी को सौंप दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

क्या होता है शांति कुटीर

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत शांति कुटीर में महिलाओं का पुर्नवास का कार्य होता हैं। बेसहारा, विक्षिप्त एवं भिक्षावृर्ती से जुड़ी महिलाओं के लिए शांति कुटीर किसी वरदान के रूप में कम नहीं होता है। जहां महिलाओं को न सिर्फ सहारा दिया जाता है बल्कि महिलाओं को पुनर्वासित भी किया जाता है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...