भाजपा कार्यालय में सुशासन दिवस पर परिचर्चा और अटल काव्यांजलि का आयोजन

पटना : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के मौके पर आज भाजपा प्रदेश कार्यकाल में अटल काव्यांजलि का आयोजन किया गया। ‘सुशासन दिवस’ के मौके पर कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि देश को सुशासन के रास्ते पर ले जाने का काम अटल ने किया। इस समारोह के पहले प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सहित उपस्थित नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि अटल जब प्रधानमंत्री बने तब आधारभूत संरचना से लेकर सुशासन की कल्पना की। इसके पहले कई सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने जनता और खासकर गांवों की चिंता नहीं की। पहले गांव में ईंट की सड़कें होती थी, लेकिन अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जरिए गांवों को सड़कों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं का नाम जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी के नाम पर होता था लेकिन इन्होंने ‘प्रधानमंत्री’ के नाम से योजनाएं बनाई। पहले 80 प्रतिशत विधायकों को मंत्रिमंडल का सदस्य बना दिया जाता था, ऐसे में कैसी सरकार चलती होगी कल्पना की जा सकती है। अटल ने मंत्रियों की संख्या सीमित कर दी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अटल ने कानून का राज स्थापित करने की चिंता की। अटल ने जब 1996 में इस्तीफा दिया था तब कांग्रेस के लोग हंस रहे थे, तब उन्होंने कहा था कि हमने दो से शुरुआत की है और 300 भी पार करेंगे। आज नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे और सुशासन कैसे स्थापित हो,उसकी चिंता कर रहे। अटल जी के बिहार के लगाव का जिक्र करते हुए चौधरी ने कहा कि वे कहा करते थे कि उनके दिल में बिहार बसता है और नाम में भी बिहारी है। उस दौर में जब अटल पीएम बने तो बिहार को 6000 करोड़ का विशेष पैकेज बिहार को दिया। इससे पहले किसी पीएम ने बिहार को कभी विशेष पैकेज नहीं दिया।

चौधरी ने कहा कि वाजपेई जी ने इस देश को सुशासन के रास्ते पर ले जाने का काम किया। उन्होंने गांवों में सड़के और बिजली पहुंचाने की शुरुआत की तो चिकित्सा क्षेत्र में देश को एम्स दिया। देश की सुरक्षा की भी उन्होंने चिंता की। पोखरण विस्फोट से पहले देश पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी गई लेकिन तात्कालिक पीएम अटल पोखरण विस्फोट कर अपने देश की ताकत का एहसास कराया। आज मोदी के नेतृत्व में देश का डंका दुनिया में बज रहा। जहां भी भाजपा की सरकार है वहां की सरकार अटल जी और मोदी जी से सीख कर सुशासन स्थापित कर रहे और वहां से माफिया प्रदेश छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2024 में बिहार की 40 में से 40 सीट भाजपा की झोली में देना है। बिहार को विकसित और सुंदर बनाने के लिए लालू प्रसाद और नीतीश कुमार द्वारा 33 साल से फैलाए गए कीचड़ में 2024 और 2025 में कमल खिलाना है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अटल ने देश को नई राह दिखाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। राय ने अटल को महामानव बताते हुए कहा कि उनका मिथिलांचल से विशेष लगाव रहा।

उन्होंने कहा कि जब वे पीएम बने तो उन्होंने देश को एक नई राह दिखाई , आज उसी सपने को पूरा करने में नरेंद्र मोदी जी प्रयास कर रहे हैं। कला, संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेंद्र, अजीत चौधरी, कमलजीत सिंह अभिषेक प्रसाद और कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण सिंह उपस्थित रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...