मास्क जांच के दौरान प्रजातंत्र चौक पर हुआ विवाद, अधिकारियों से उलझा युवक

Nawada– शहर के प्रजातंत्र चौक पर उस समय प्रशासन और राहगीरों में तू तू मैं मैं की स्थिति बन गई जब सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एक बाइक सवार युवक को मास्क नहीं पहनने पर चालान काट दिया. युवक ने बाइक से उतरते ही अपना मास्क पहन लिया और प्रशासन से उलझ पड़ा.

दावा किया जा रहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ आए एक कर्मी ने युवक को गाली देना शुरु कर दिया, यह दृश्य देख बीच सड़क पर भीड़ जुट गई.

युवक का कहना था वह तो बाइक चलाने के दौरान उसने मास्क नहीं पहना था और बाइक से  उतरते ही सबसे पहले अपना मास्क पहन लिया और उसके बाद ही बात करनी शुरु की. लेकिन अधिकारी तो खुद ही मास्क नहीं पहने है और मास्क की जांच की जा रही है. अधिकारियों का मास्क तो नीचे लटका हुआ है, यह तो सिर्फ मास्क पहने की औपचारिकता है, मास्क की जांच शुरु करने से पहले तो अधिकारी अपना मास्क सही तरीके से तो पहन लें. गले में लगाने से तो कोरोना नहीं भागेगा. इसके साथ ही युवक का यह भी कहना था कि मास्क की जांच के नाम पर गाली गलौज तो नहीं किया जा सकता.

रिपोर्ट-अनिल शर्मा

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...