जिला प्रशासन ने 97 आर्म्स लाइसेंस रद्द किये

306
Advertisment

रांची: जिला प्रशासन ने 97 आर्म्स लाइसेंस को रद्द किया है. इसमें 85 लोगों का लाइसेंस अधिक उम्र की वजह से रद्द किया गया है.

Advertisment

वहीं, 12 लोगों का लाइसेंस हाल के दिनों में गंभीर आपराधिक मामला दर्ज होने के कारण रद्द किया गया. एसएसपी की रिपोर्ट पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लाइसेंस रद्द किया.

लोगों का भी आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है, जिनके खिलाफ हथियार के दुरुपयोग के मामले सामने आये हैं.

इधर, रांची में हथियार का लाइसेंस लेनेवालों की रुचि कम नहीं हो रही है. हर माह तीन दर्जन से ज्यादा आवेदन जमा हो रहे हैं, लेकिन डीसी स्तर से इसकी अनुमति नहीं दी रही है है.

300 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस के आवेदन प्रशासन के पास लंबित हैं. वहीं, कई लोगों ने स्वेच्छा से भी आर्म्स का लाइसेंस सरेंडर किया है.

Advertisement