अमीषा पटेल ने कोर्ट में भरा 1000 रुपये का जुर्माना
रांची. चेक बाउंस से जुड़े अभिनेत्री अमीषा पटेल के मामले में बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला को अदालत में सुनवाई हुई।
इस दौरान प्रार्थी अजय कुमार सिंह के एकमात्र गवाह टिंकू सिंह से क्रॉस एग्जामिन किया गया.अमीषा पटेल की ओर से बार-बार समय लेने के कारण अदालत ने उन्हे जुर्माना लगाया था।
अमीषा पटेल की ओर से अदालत में 1000 रुपये का जुर्माना की जमा कर दी गई है। बुधवार को प्रार्थी की ओर विजयालक्ष्मी श्रीवास्तव तथा अमीषा पटेल की ओर से विश्वजीत मुखर्जी ने बहस की।
अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी. फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री पर धोखाधड़ी का आरोप है। अजय कुमार सिंह ने उनपर मुकदमा दर्ज कराया है।

















