आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा आरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का गुरुवार को पूर्वाह्न 10 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड परिसर स्थित सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित आमजन से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Highlights
जनता की शिकायतों का तत्परता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए – जिलाधिकारी
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का तत्परता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारियों को आदेश दिया कि वे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को अपने-अपने अंचल कार्यालय में अभिलेखों के साथ उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करें।
यह भी पढ़े : जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने इस्माइलपुर बिंद टोली में तटबंध निर्माण का किया निरीक्षण…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट