जिलाधिकारी ने इस्माइलपुर बिंद टोली में तटबंध निर्माण का किया निरीक्षण

भागलपुर : भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नवगछिया प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली में गंगा तट पर अवस्थित स्पर संख्या-7 और औठ के बीच 142 मीटर लंबाई में चल रहे तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया गौतम कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में आई बाढ़ के कारण उक्त स्थल पर गंभीर टूटान हुआ था।

Goal 2 22Scope News

इस स्थल पर 33.5 करोड़ रुपए की लागत से तटबंध निर्माण एवं ऊंचीकरण कार्य कराया जा रहा है, जो विभागीय स्वीकृति व संविदा के आधार पर चल रहा है। अबतक मिट्टी भराई एवं तटबंध ऊंचीकरण, साथ ही बोल्डर गैप रन का कार्य पूरा कर लिया गया है। केवल स्लोप निर्माण कार्य शेष है जो लगभग दो हजार कैरेट में किया जाना है। यह काम जून तक पूरा होने की संभावना है।

मौके पर मौजूद अभियंताओं को कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया है – DM डॉ. नवल किशोर चौधरी

आपको बता दें कि जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। ताकि आगामी बाढ़ सत्र से पहले सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह और अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप : भागलपुर की काव्य पाल ने जीती गोल्ड मेडल…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित...

समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह...

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध '24 अवतार धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण...

JBVNL Smart Meter News: जेबीवीएनएल ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया...

JBVNL Smart Meter News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और...