‘ग्राम चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान’ का टीम दिव्यांशु भारद्वाज ने किया शुभारंभ

मोतिहारी : मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनजागरूकता की दिशा में एक नई पहल करते हुए टीम दिव्यांशु भारद्वाज द्वारा ‘ग्राम चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान’ की औपचारिक शुरुआत आज बरदाहां पंचायत से की गई। इस अभियान का उद्घाटन एक विशेष चौपाल सभा के माध्यम से हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक, युवा, महिलाएं, शिक्षकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को यह समझाना है कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि आने वाले समय में खुद के अपने गांव, जिले और राज्य के भविष्य को दिशा देने की जिम्मेदारी भी है। इस अभियान का नारा कन्यादान की तरह करें, मतदान सोच-समझकर और जिम्मेदारी से लोगों के बीच खूब सराहा गया।

Goal 1 22Scope News

एक पिता अपनी बेटी के विवाह से पूर्व एक आदर्श वर की तलाश करता है – टीम दिव्यांशु भारद्वाज

टीम दिव्यांशु भारद्वाज ने बताया कि जैसे एक पिता अपनी बेटी के विवाह से पूर्व एक आदर्श वर की तलाश करता है। ठीक उसी तरह हर मतदाता को चाहिए कि वह अपने जनप्रतिनिधि के चयन से पहले उसके चरित्र, योग्यता, नीतियों और काम करने के तरीके को भली-भांति परखे। वहीं बरदाहां पंचायत में आयोजित प्रथम कार्यक्रम में टीम द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार गलत या भावनात्मक आधार पर मतदान करने से समाज और विकास प्रभावित होता है। वहीं दूसरी ओर समझदारी से किया गया मतदान कैसे एक क्षेत्र के विकास का रास्ता खोल सकता है।

अभियान मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा

वहीं टीम के संयोजक दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि अभियान मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। हर पंचायत में नुक्कड़ नाटक, चौपाल चर्चा और संवाद के जरिए मतदाताओं तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि सही जनप्रतिनिधि का चुनाव ही सुशासन की नींव है। हमारा प्रयास है कि गांव-गांव जाकर लोगों को यह अहसास कराएं कि लोकतंत्र केवल पांच साल में एक दिन मतदान तक सीमित नहीं है। यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसकी शुरुआत जिम्मेदार और सोच-समझकर किए गए मतदान से होती है।

यह भी पढ़े : एक्शन में चुनाव आयोग, पटना पहुंची 9 सदस्यीय टीम

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...