बारात में जा रही डीजे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत सात जख्मी

मधुबनी: डीजे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त – बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है जहां एक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को डीएमसीएच और पीएमसीएच रेफेर किया गया है। मामला मधुबनी के लोकहा रेलवे स्टेशन के समीप की है जहां बारात में जा रही एक डीजे गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि बारात नेपाल के गोविंदपुर से नहरी सिसवार जा रही थी। तभी लोकहा रेलवे गुमटी के पास डीजे लदी गाड़ी गुमटी से टकरा गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अभी कितने लोगों की मौत हुई है इसपर कोइ प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है।

https://22scop.com

https://youtube.com/22scope

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...