DM ने दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

भागलपुर : रविवार को शहर में कई परीक्षा केंद्रों पर होने वाली दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी और आयोग के दिशा निर्देश को लेकर आज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार की अध्यक्षता में भागलपुर समाहरणालय के समीक्षा भवन में एक बैठक आयोजित की गई। गौरतलब हो कि दारोगा भर्ती परीक्षा में तकरीबन 10 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। वहीं यह परीक्षा दो पालियां में आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा को लेकर आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार केंद्र अधीक्षकों और दंडाधिकारियों को अधिकार कर्तव्य की जानकारी देते हुए जिला अधिकारी व एसएसपी ने कई दिशा निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि दारोगा भर्ती परीक्षा को पूर्ण रूपेण कदाचार मुक्त और शांति वातावरण में आयोजित कराया जाएगा। वहीं बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...