Advertisment

पश्चिम चंपारण में Flood Affected क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Flood Affected

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में नदियों के बढ़े जलस्तर से निपटने तथा प्रभावितों को तुरंत राहत मुहैया कराने को लेकर जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। प्रभावितों के बीच खाना-पीना, मानव दवा, पशु दवा, पॉलीथिन शीट्स, सूखा राशन का वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए कम्युनिटी किचेन के माध्यम से राहत पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं लगातार पल-पल की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं तथा कटाव स्थल, प्रभावितों के बीच जाकर उन्हें और बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी सिकटा प्रखंड अंतर्गत सिकटा गांव के शुक्ल टोला पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण किया। यही पर प्रभावितों के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही डॉक्टरों, नर्सेज की टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जाँच करते हुए उन्हें दवा भी दी जा रही है। बीमार पशुओं के ईलाज की भी व्यवस्था इसी सेंटर पर की गई है। इसके लिये पशु चिकित्सकों की टीम दवाओं के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

2 22Scope News

कम्युनिटी किचेन निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बीडीओ एवं सीओ को निर्देश दिया कि कम्युनिटी किचेन का संचालन बेहतर तरीके से किया जाय। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। तले हुए भोजन नहीं दिए जाएं। आपदा प्रबंधन के मानक के अनुरूप सभी कार्रवाईयां की जाएं। प्रभावितों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों को नियमानुकूल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी इसी प्रखंड के सिकटा-भेड़िहारी रोड में सेनुवारिया गाँव के समीप कटाव स्थल का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इसी स्थान पर कटाव का सामना करना पड़ता है। रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जल संसाधन विभाग के उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उक्त कटाव स्थल पर सड़क को ऊँचा करने का प्रस्ताव तैयार करें। स्थाई समाधान की तैयारी की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क ऊँचा कराने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग से भी बात की जाएगी।

जिलाधिकारी ने दिनांक 29.09.24 को बगहा अनुममंडल के खैराटवा में टूटे चम्पारण तटबंध की मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया। 01.10.24 बेतिया अनुमड़ल के बैरिया पटजिरवा रनहा मे रिग बांध का निरीक्षण के दौरान उपस्थित सहायक अभियंता, बाढ़ प्रमंडल, बगहा एवं बैरिया संवेदक को द्रुत गति से कटाव की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Banker से लूट मामले में 1 बदमाश गिरफ्तार, दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Flood Affected Flood Affected Flood Affected Flood Affected Flood Affected Flood Affected

Flood Affected

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...