जमीन पर बैठ गए DM साहब, Video Viral

सहरसा : सहरसा डीएम वैभव चौधरी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। जमीन पर बैठकर जनता की समस्याएं सुनीं। साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने घर-घर जाकर योजनाओं की सच्चाई परख रहे हैं।
सहरसा जिले में जिलाधिकारी वैभव चौधरी का नया और अनोखा अंदाज चर्चा में है। वे अब गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को परख रहे हैं।

DM का एक्शन मोड, गांव में किया निरीक्षण

आज महिषी प्रखंड के कन्दाहा गांव में जिलाधिकारी ने पहुंचकर आवास योजना, शौचालय निर्माण और सड़क निर्माण सहित अन्य सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। जमीनी हकीकत देख डीएम भड़के और सख्त चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं, जिस पर डीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

जीविका दीदियों से संवाद, महिलाओं की मेहनत को सराहा

जिलाधिकारी ने जीविका समूह की महिलाओं से मुलाकात की और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार पर चर्चा की। उन्होंने समय पर बैंक ऋण लौटाने की सलाह दी, ताकि भविष्य में उन्हें अधिक आर्थिक सहायता मिल सके। शराबबंदी में जीविका दीदियों की अहम भूमिका है। डीएम ने शराबबंदी अभियान में जीविका समूह की भागीदारी की सराहना की।जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग देने की अपील की।

यह भी देखें :

सहरसा DM की नई पहल की हर तरफ चर्चा

जिलाधिकारी वैभव चौधरी की यह नई पहल जनता के बीच सराही जा रही है। वे जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और हर सरकारी योजना की सच्चाई को परख रहे हैं। उनकी यह कार्यशैली जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़े : MTS परीक्षा में कई मुन्ना भाई की सामने आई थी संलिप्तता, मुख्य अभियुक्त और इन्वेस्टर गिरफ्तार

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...