सहरसा में Airport के लिए की जा रही है जमीन की मापी

सहरसा: सहरसा में एयरपोर्ट शुरू की दिशा में प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट के रनवे समेत अन्य जरुरी चीजों के लिए एयरपोर्ट की जमीन की मापी का कार्य शुरू कर दी गई है। इस मामले में सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने कहा कि एयरपोर्ट की लंबाई 955 मीटर और चौड़ाई 800 मीटर है जबकि घरेलू उड़ानों के लिए एयरपोर्ट की लंबाई कम से कम दो किलोमीटर होनी चाहिए। इसी के मद्देनजर पश्चिम दिशा में जमीन चिह्नित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार अमीनों ने नगर निगम के वार्ड 12 और 8 स्थित रायटोला की जमीन की मापी शुरू कर दी है। इसके कुछ हिस्सों में अतिक्रमण का भी मामला सामने आया है। रायटोला के पश्चिम में खाली पड़े बड़े भूभाग को चिह्नित किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट का विस्तार पश्चिम दिशा में किया जायेगा। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए करीब 100 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है। एयरपोर्ट शुरू होने से सहरसा के अलावा मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया के लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Robbery मामले के दो अपराधी गिरफ्तार, एक पर गोलीबारी का भी है आरोप…

सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट

Airport Airport

Airport

Highlights

फरार NDPS आरोपी के घर कुर्की, नशे के कारोबार पर पुलिस...

कटिहार : कटिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : छोटे भाई व ललिता देवी की...

आरा : भोजपुर में भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मंगलवार को भी छोटे भाई चंदन तिवारी और ललिता देवी की गवाही रिटायर्ड जज...

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत पकड़े गए...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के मालसलामी थाना अंतर्गत गुरु के बाग के पास एक होटल में छापेमारी की गई। जिसमें की सेक्स...