क्या आपको पता है देश के Union Ministers को कितना मिलता है वेतन

केंद्र में 18 लोकसभा कैबिनेट का गठन हो गया है। प्रधानमंत्री समेत कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है साथ ही सभी ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इस बार नई सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन मंत्रियों को वेतन कितना मिलता है और उन्हें क्या सुविधाएं दी जाती है? तो आइए जानते हैं कि कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री को कितना वेतन मिलता और क्या सुविधाएं मिलती हैं-

कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री का वेतन 2.32 लाख रूपये होता है। इनका मूल वेतन एक लाख रुपया होता है जबकि भत्ते को जोड़ कर इन्हे कुल 2.32 लाख रूपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री को यात्रा सुविधाएं, टेलीफोन की सुविधा और गाड़ी खरीदने के लिए अग्रिम राशि दी जाती है। कैबिनेट मंत्री अपने मंत्रालय के लिए जिम्मेवार होते हैं और वे सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वाले मंत्री को मूल वेतन और भत्ता मिला कर कुल 2.31 लाख रुपया मिलता है। इन्हे भी यात्रा भत्ता, टेलीफ़ोन सुविधा समेत गाड़ी खरीदने के लिए अग्रिम राशि प्रदान की जाती है। ये स्वतंत्र प्रभार में होते हैं और इनके पास अपना मंत्रालय होता है। ये भी सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं।

राज्य मंत्री
राज्य मंत्री को मूल वेतन और भत्ता मिला कर कुल 2.30 लाख रुपया मिलता है। इन्हे भी यात्रा भत्ता, टेलीफ़ोन सुविधा समेत गाड़ी खरीदने के लिए अग्रिम राशि प्रदान की जाती है। ये कैबिनेट मंत्री की मदद के लिए होते हैं और ये रिपोर्ट भी अपने विभाग के कैबिनेट मंत्री को करते हैं। कैबिनेट मंत्री की अनुपस्थिति में इनके ऊपर मंत्रालय की सारी जिम्मेवारी होती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NEET परीक्षा परिणाम मामले में जांच कमिटी गठित, जांच के अनुसार लिया जाएगा फैसला

Union Ministers Union Ministers Union Ministers

Union Ministers

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...