जान से मारने की नीयत से कुत्ता छोड़ा

रांची : जान से मारने की नीयत से कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने काट कर हाथ का मांस निकाल लिया। इस संबंध में सहेदा गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम कुमार ने अमरेश कुमार और विकास कुमार के विरुद्ध तुपुदाना ओपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि 14 मार्च की सुबह 10.20 बजे वे अपने फार्म में काम करने के लिए गए थे।

उनके साथ पांच मजदूर भी थे। अचानक उन पर जान लेवा हमला किया गया। उनके सिर पर बांस से मारा गया। इससे उनके कंधे, गर्दन और आंख के नीचे चोट आई।

इसके बाद उन पर रॉट विलर कुत्ता छोड़ दिया गया। कुत्ते ने उनका बायां बाजू पकड़ लिया। काट कर मांस बाहर निकाल दिया। इसके बाद उनके मजदूरों को भी मारा गया। आरोप है कि मोबाइल भी छीन लिया गया। इस घटना को अमरेश कुमार और विकास कुमार ने अंजाम दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, रांची: सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...