Commercial Advertisment

जमशेदपुर : कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा डोर टू डोर सर्वे

जमशेदपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सघनता से डोर टू डोर सर्वे कार्य चला रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का प्रसार नहीं हो इस उद्देश्य से सर्वे टीम जांच किट के साथ सुदूर गांवों में जाकर आरएटी जांच कर रही है। आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है जो ग्रामीण महिला व पुरूष के आक्सीजन लेवल की पल्स ऑक्सीमीटर से जाँच कर रही है। साथ ही घर-घर जाकर कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार कर रही है। इस क्रम में सर्वे दल द्वारा ग्रामीणों को कोरोना के लक्षण यथा- खांसी, सर्दी, बुखार, बदन दर्द सिरदर्द एवं थकान, दस्त, पेट में ऐठन, स्वाद या गंध ना पहचानना, सांस लेने में तकलीफ होने पर अविलम्ब कोरोना जाँच करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड टीका लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा। जांच के दौरान संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों को कोविड-19 के उपचार हेतु मेडिकल किट उपलब्ध करवाते हुए होम आइसोलेशन से संबंधित सभी गाइड-लाइन की जानकारी भी दे रही है ताकि किसी अन्य को संक्रमित किये बिना वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके ।

रांची में मिले 1731 मरीज, पूरे झारखंड में 5081 लोग हुए संक्रमित

Highlights

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...