तेजस्वी के लिए डबल शॉक… ऐतिहासिक हार की ओर RJD, खुद भी राघोपुर में फंसे

पटना : बिहार चुनाव में सबसे हॉट सीटों में एक राघोपुर भी है। यहां से राजद के नेता, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव मैदान में हैं, जिन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव चुनौती दे रहे हैं। अभी-अभी ताजा अपडेट में तेजस्वी यादव 4345 वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं उनके भाई व जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शुरू से ही तीसरे नंबर पर चल रहे है। अब तो यहीं लग रहा है कि तेजस्वी विपक्ष में बैठेंगे या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी।

चुनाव आयोग का आंकड़ा

आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 208 सीटों पर पार करती नजर आ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन की बात करें तो 28 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। वहीं पार्टी की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) 96, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 81, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) 4 पर सीटों पर बढ़त बनायी हुई है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 24, कांग्रेस 2, सीपीआआ एम 1, सीपीएम 1, वीआईपी 0 और आईआईपी 0 सीट पर है। वहीं एआईएमआईएम छह और बीएसपी एक सीट पर बढ़त बनायी हुई है। जन सुराज पार्टी को खाता नहीं खुला है।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव Result Live : कभी आगे तो कभी पीछे… तेजस्वी की सीट पर बढ़ रही RJD की धड़कन, 219 वोट चल रहे हैं आगे

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...