बस पलटने से दर्जनों यात्री घायल, घायलों का चल रहा प्राथमिक उपचार

नवादा: रांची से बिहारशरीफ जा रही मितू ट्रेवल्स नवादा के NH 31 पर पलट गयी. इस सड़क दुर्घटना में बस सवार दर्जनों यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस के चारों चक्के आसमान की ओर हो गये और बस का ऊपरी भाग जमीन से सट गया. बस रजौली चेक पोस्ट से जैसे ही आगे बढ़ी, इसी बीच नवादा की ओर से टैंक्लोरी आ रही थी. टैंक्लोरी चालक की हरकत के कारण बस चालक को परेशानी हुई और बस ने नियंत्रण खो दिया. बस नियंत्रण खोने के बाद पलट गयी. सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल रजौली से दो एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके माध्यम से जख्मी यात्रियों को प्राथमिक ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया है. घायलों का ईलाज डॉ. धीरेंन्द्र कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है. कुछ ऐसे यात्री, जिन्हें हल्की चोटें आयी हैं, उनका भी उपचार कराया जा रहा है. घटना में लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना के बाद स्थानीय रजौली थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची है. जो कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटी है. लेकिन बस पूरी तरह छतिग्रस्त हो चुकी है.

WhatsApp Image 2021 12 11 at 12.02.11 AM 22Scope News

बताते चलें कि छतिग्रस्त बस मितू ट्रैवल्स रांची से बिहारशरीफ जाने वाली थी. जो कि नवादा, रजौली, बख्तीयारपुर होते हुए पटना में मेल भी देती है.

रिपोर्ट- अनिल शर्मा

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...