जहानाबाद सीट से टिकट के प्रबल दावेदार हैं डॉ अजय यादव, राजगीर की रैली में दर्ज कराई अपनी दमदार उपस्थिति

जहानाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत तो दिखा ही रही है अब संभावित प्रत्याशियों ने भी अपनी टिकट की दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार अपना ताकत दिखा रहे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजगीर में बहुजन भीम संकल्प समागम रैली किया। रैली में लोजपा(रा) के जहानाबाद से टिकट के दावेदार डॉ अजय यादव ने भी रैली के दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने चिराग पासवान की रैली में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे। जब उनकी गाड़ियों का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था।

यह भी पढ़ें – सहकारिता मंत्री ने किसानों के लिए किया अच्छा प्रयास, नवादा में…

कार्यक्रम के बाद माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने भी उनकी शक्ति देखा जिससे उनकी टिकट की दावेदारी प्रबल होती है। बता दें कि डॉ अजय यादव पिछले 15 वर्षों से लोजपा(रा) के सक्रिय सदस्य हैं और वे लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने बल पर जहानाबाद में पार्टी को मजबूत भी किया है साथ ही क्षेत्र में पार्टी की पकड़ भी मजबूत बनाई। संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव में अगर जहानाबाद विधानसभा सीट लोजपा(रा) के खाते में जाती है तो उम्मीदवार डॉ अजय यादव ही होंगे।

यह भी पढ़ें-  जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

अंशु झा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...