Advertisment

शराबी पुलिसकर्मी का कहर, घर में घुसकर किया हंगामा, वीडियो Viral

गयाजी : शराबी पुलिसकर्मी – बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खोलने वाली एक चौंकाने वाली घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से सामने आई है। शिवपुरी कॉलोनी रोड नंबर-2 में शनिवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक शराबी पुलिस कर्मी ने संजय सिंह उर्फ बबलू सिंह के घर में घुसकर पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी ने खुद को थाना से आया बताते हुए घर का गेट खुलवाया। जांच के नाम पर घर में दाखिल होते ही वह वहीं बैठ गया और शराब पीने लगा। इसके बाद उसने बच्चों से पानी और दालमोट मंगाया। नशे की हालत में उसने परिवार से सीधे 50 हजार रुपए की मांग की।

Goal 7 22Scope News

परिवार के लोगों ने रुपए देने से इंकार किया तो शराबी पुलिसकर्मी  ने हंगामा करना शुरू कर दिया

परिवार के लोगों ने रुपए देने से इंकार किया तो पुलिसकर्मी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने संजय सिंह के छोटे बेटे आदित्य के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, घर की महिला सदस्य से अभद्रता की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने के लिए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन शराबी पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़ने पर उतारू हो गया। आसपास के लोग भी उसकी करतूत देख दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी करीब तीन घंटे तक घर के अंदर ही उत्पात मचाता रहा। वह बार-बार कहता रहा कि 50 हजार रुपए दो, वरना घर को बर्बाद कर दूंगा।

शराबी पुलिसकर्मी : परिवार ने डायल 112 पर कॉल किया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

आखिरकार परेशान परिवार ने डायल 112 पर कॉल किया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नशे में धुत पुलिसकर्मी को दबोच लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिसकर्मी जब उसे अपने साथ लेकर जा रहे थे वह वीडियो में अंडर वियर में दिख रहा है। आरोपी का नाम राजू कुमार सिंह बताया जा रहा है। उसे हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है।

यह भी देखें :

पुलिसकर्मी नशे में धुत्त होकर रेड मारने गए थे – इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी

मुफस्सिल इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी ने जब यह पूछा गया कि आपके पुलिसकर्मी नशे में धुत्त होकर रेड मारने गए थे। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसा कहीं हुआ है। लेकिन जब उन्हें कहा गया कि हमारे पास तो उस पुलिसकर्मी का वीडियो है तो उन्होंने कहा कि अब जो भी जांच की जाएगी। फिलहाल आरोपी कहीं इलाज कराने चला गया है। उसकी तलाश की जा रही है फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस मामले में पीड़ित परिवार रिशु राज की ओर से मुफस्सिल पुलिस को आवेदन दिया गया। इंपेक्टर कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : तेल टंकी की सफाई करने के दौरान दम घुटने से तीन युवा मजदूर की मौत…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...