शराब के नशे में दरिंदगी: पति ने पत्नी को आग में झोंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। फजीहत कोरवा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी मैनी देवी को आग में झोंक दिया, जिससे उसके दोनों पैर और हाथ बुरी तरह झुलस गए। फिलहाल, घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में मैनी देवी ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। बुधवार की शाम को फजीहत बाजार से शराब खरीदकर घर लौटा और थोड़ी ही देर में आधी बोतल पी गया। इसके बाद उसने आरोप लगाया कि बची हुई आधी बोतल उसकी पत्नी ने पी ली। इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया।

आरोप है कि फजीहत ने पहले अपनी चारों बेटियों को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और फिर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसने पत्नी को आग पर लिटा दिया।

इस घटना ने गांववालों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Bihar Rural Development: क्या है मणिअप्पा पंचायत का विकास मॉडल? जानिए...

Bihar Rural Development बेगूसराय: 'पंचायत विकास दिवस' के मौके पर, उद्योग विभाग के सचिव और BIADA व AIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार...

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...