शराबी पति का बुलडोजर एक्शन,पत्नी के बार बार मायके जाने से था नाराज

शराबी पति का बुलडोजर एक्शन,पत्नी के बार बार मायके जाने से था नाराज

22 Scope News Desk :  पति पत्नी के बीच छोटे मोटे झगड़े होना और बाद में सुलह होना आम बात है।हालांकि कई मामले में ये आपसी तनाव मारपीट,केस मुकदमा और अंतत: तलाक तक पहुँच जाता है। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है जहाँ शराबी पति से तंग आकर महिला बार बार अपने मायके चली जाती थी। इसी से गुस्साये पति ने बड़ा कदम उठा लिया।

पत्नी के बार बार मायके जाने से गुस्सा

खबर झारखंड के गिरीडीह से है जहां पत्नी के बार बार मायके चले जाने से पति इतना नाराज हो गया कि उसने अपने ससुराल पर ही बुलडोजर चला दिया। बताया जाता है कि गिरीडीह के जमुआ गांव के सिरसिया के पिंटू मंडल की शादी उर्मिला से हुई थी।

गुस्साया पति ने ससुराल पर चलाया बुलडोजर  

शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन इसके बाद शऱाब के नशे में रोज पत्नी की पिटाई करता था। रोज रोज की पिटाई से तंग आकर पत्नी अपने मायके भाग कर चली आती थी। जिससे गुस्साये पति बुलडोजर लेकर ससुराल पहुँच गया। सबसे पहले उसने वहां तोडफोड़ शुरू कर दिया और घर के बाहर बाउँड्री वाल को तोड़ दिया।
जिसके बाद धटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। भीड़ को देख कर शराबी बुलडोजर लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर पुलिस पहुँच गई और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढे : पुंदाग में पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां तैनात

 

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: कोयला खदान में चाल धंसी, 2...

Hazaribagh Illegal Coal Mine Accident: हजारीबाग ज़िले के बड़कागांव इलाके में लुरुंगा में कथित तौर पर अवैध कोयला खदान ढहने से दो मज़दूरों की...

Jamtara Cyber Fraud: मोबाइल पर RTO ई-चालान का लिंक आया? जामताड़ा...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा में साइबर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और तीन लोगों...

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...