Advertisment

बेरमो : पड़ोसी पहुंचे तो मृत पड़ी थी पत्नी, फरार था नशेड़ी पति, बिलख रहे बच्चे

बोकारो/बेरमो : फुसरो नगर के वार्ड-दो स्थित जवाहर नगर में एक नशेड़ी राजमिस्त्री विनोद गगराई ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी को गुरुवार की देर शाम मार डाला. घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया. उसके चार बच्चे बेसहारा हो गए हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान दल-बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शव को केंद्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विनोद गगराई ने अपनी पत्नी को कैसे मौत के घाट उतारा उतारा, फिलहाल पता नहीं चल पाया है. क्योंकि शव पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं. पड़ोसियों ने बताया कि विनोद गगराई गुरुवार की शाम अपनी पत्नी के साथ अपने मकान में था. शाम करीब सात बजे उसके एक पुत्र ने पड़ोसन ज्योति कुमारी के आंगन में शौच कर दिया था. तब साफ कराने के लिए जब ज्योति देवी पार्वती देवी को बुलाने उसके घर गई तो देखा वह जमीन पर पड़ी थी. काफी आवाज देने पर भी जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी. उसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी. घटना को पति ने कैसे अंजाम दिया, फिलहाल पुष्टि नहीं हो पा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों में छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट : मनोज

जमशेदपुर : नशे में कार चालक ने बरपाया कहर तो सड़क पर उतरे लोग, फिर डीसी को संभालनी पड़ी कमान

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...