धनबाद : फर्जी तरीके से एम्बुलेंस संचालन का DTO ने किया पर्दाफाश, 6 वाहन जब्त

धनबाद : परिवहन विभाग ने जिले में चल रहे फर्जी तरीके से एंबुलेंस संचालन का पर्दाफाश किया. शुक्रवार की शाम डीटीओ ओमप्रकाश यादव ने पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच में 6 एंबुलेंस फर्जी पाए. डीटीओ ने सभी वाहनों को जब्त कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया.

dhanbad 4 22Scope News

मामले की जानकारी देते हुए डीटीओ ने बताया कि एंबुलेंस के लिए सरकार द्वारा तय मानकों का पालन नहीं करने की शिकायत मिली थी. जांच के क्रम में अनियमितता पाई गई. उन्होंने बताया कि सभी एंबुलेंस निजी नंबर पर संचालित हो रहे थे. एंबुलेंस के रूप में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं था, और सभी गाड़ियो के कागजात फेल थे, फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था. जिसके बाद सभी एंबुलेंस को जब्त कर स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेंगा. शहर में और भी फर्जी तरीके से चल रहे एंबुलेंस की जांच की जाएगी.

रिपोर्ट : राजकुमार

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...