लगातार बारिश की वजह से Purnea में बाढ़, कई गांव में घरों में घुसा पानी

पूर्णिया: मानसून के बिहार में प्रवेश करने के बाद पूर्णिया में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इस वजह से अमौर प्रखंड के तरबरी, चौका, कपरिया, बनगामा, ज्ञानडोव, सिमलबाड़ी, नगरा टोल पैठान टोल, रंगरैय्या, लालटोली समेत कई अन्य गांवों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

स्टेट हाईवे 99 पर हलालपुर चौक से पैठान टोली जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क में कई जगहों पर सड़क टूट गया है। कई जगह 2 फुट ऊपर तक पानी बह रहा है। पैठान टोली से सिमलबाड़ी जाने वाली सड़क पर भी संपर्क भंग हो गया है। रंगरैया लालटोली पंचायत के छोटा लालटोली, बड़ा लाल टोली, खेमरिया, रंगरैया, भागताहिर, सुरजापुर, बासोल, बावनडोव, हरिपुर पंचायत के हरिपुर, शर्मा टोली सहित खारी महीनगांव पंचायत के खारी, बासोल आदि गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है।

एसएच 99 सड़क में पलसा चौक से लाल टोली जाने वाली सड़क के ऊपर जगह-जगह बाहर पानी से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा अब तक कोई तरह का उपाय नहीं किए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश दिख रहा है। दास नदी से भरगामा गांव में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। समाजसेवी सायक आलम ने बताया कि बाढ़ की सूचना सीओ अमौर, बीडीओ एवं एसडीओ से लेकर वरीय पदाधिकारी को दी गई है लेकिन अब तक किसी तरह की कोई सरकारी मदद नहीं मिल पाने से लोगों में आक्रोश दिखाई पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद के Yogesh ने दारोगा परीक्षा में हासिल की सफलता

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea Purnea

Purnea Purnea

बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट,...

पटना : भारत निर्वाचन आयोग ने राजधानी पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की...

BCKU Protest News: ECL मुख्यालय तक क्यों पहुंचा मजदूरों का सैलाब?...

BCKU Protest News: शनिवार को निरसा इलाके में कोयला कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। BCKU के बैनर तले, हज़ारों कर्मचारियों ने मुगमा मोड़ स्थित...

टायर शोरूम में चोरी, करकट तोड़ हजारों की संपत्ति पर चोर...

दानापुर : दानापुर स्थित खगौल नगर के गाड़ीखाना स्थित एक टायर के शोरूम में अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे हजारों रुपए व कीमती...