पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित, दुमका-रांची एक्सप्रेस रद्द

रांची: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए गए हैं। 5 जनवरी को दुमका-रांची एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा, 3 जनवरी को वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस का चितरंजन स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस 5 जनवरी को अपने निर्धारित समय से 80 मिनट विलंब से रवाना होगी।

वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में भी ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 6 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय नया मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। इसके अलावा, खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस आद्रा और हटिया के बीच रद्द रहेगी।

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...