Advertisment

औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि से वन्य प्राणियों के जीवन पर मंडरा रहा संकट

जमशेदपूरः वन और पर्यावरण के मुद्दे पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए  पूर्व विधायक सरयू राय ने कहा है कि 2005 तक झारखंड में नदियों की स्थिति ठीक थी, नदियां साफ-सुथरी थी. लेकिन औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता गया. नदियां प्रदूषित होती गई. इसके कारण इन नदियों के किनारों पर बसे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, वन्य प्राणियों के जीवन पर भी संकट मंडरा रहा है. दलमा में वन्य प्राणियों को काफी नुकसान हो रहा है. यदि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो भविष्य में और भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. आदित्यपुर, कांड्रा,गम्हरिया, चौका में लगातार औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है, लेकिन इसके समानान्तर प्रदूषण को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है.

सरयू राय ने आरोप लगाया कि झारखंड में विधानसभा और हाईकोर्ट का निर्माण तो किया गया, लेकिन इस निर्माण के समय पर्यावरण को ध्यान में रख ही नहीं गया. इस मामले में  एनजीटी ने भी प्रश्न उठाया था.

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...