Commercial Advertisment

रांची में बारिश से सब्जियों की किल्लत, दाम 50% तक बढ़े

रांची में लगातार बारिश से सब्जियों की किल्लत, दाम 50% तक बढ़े। किसानों को भारी नुकसान, थाली से हरी सब्जियां गायब, लोग दाल-सूखी सामग्री पर निर्भर।

रांची: रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भरने से सब्जियां बर्बाद हो रही हैं, जिससे थोक और खुदरा बाजारों में आवक घट गई है। कीमतें 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं और आलू-प्याज को छोड़कर अधिकांश हरी सब्जियां 40 रुपये किलो के पार बिक रही हैं।


 Key Highlights

  • लगातार बारिश से रांची और आसपास के खेतों में पानी भर गया

  • सब्जियों की आवक घटी, खुदरा कीमतें 30–50% तक बढ़ीं

  • किसानों को प्रति एकड़ 35,000 रुपये तक का नुकसान

  • आलू-प्याज छोड़ बाकी सब्जियां 40 रुपये किलो से ऊपर

  • नयी फसल की बुआई बारिश के कारण रुक गई


किसानों को भारी नुकसान

ओरमांझी, नगड़ी, नामकुम, बेड़ो, इटकी, कांके, बुंडू और अन्य क्षेत्रों के खेतों में लौकी, भिंडी, बैंगन, टमाटर, पत्तेदार सब्जियाें पूरी तरह खराब हो गई हैं। प्रगतिशील किसान दिलेश्वर साहू ने बताया कि प्रति एकड़ लगभग 35,000 रुपये का नुकसान हुआ है। नयी फसल की बुआई भी बारिश के कारण रुक गई है।

सब्जियों की आसमान छूती कीमतें

आम लोगों की थाली पर असर

स्थानीय निवासी अब दाल और सूखी सामग्री पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं। बरियातू की गृहिणी शीतल सिन्हा ने कहा कि पहले सप्ताह में चार-पांच सब्जियां खरीदते थे, अब मुश्किल से दो ही ले पा रहे हैं।

आपूर्ति बाहरी राज्यों से

वर्तमान में रांची के बाजारों में बिहार, बेंगलुरु और पश्चिम बंगाल से सब्जियों की आपूर्ति हो रही है। विक्रेताओं का कहना है कि जब तक खेत सूख नहीं जाते और नयी फसल तैयार नहीं हो जाती, तब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...