Dumka Horror : प्रेमिका की हत्या, शव पेट्रोल से जलाया

 Dumka Horror : 23 साल की प्रेमिका की पहले हत्या की फीर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया।  गुरुवार की सुबह मसलिया पुलिस ने गुमरो पहाड़ से युवती का शव बरामद किया। मृतका पावनी कुमारी बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के डुमरावरन गांव की रहने वाली थी।

पुलिस ने युवती के भाई पूरन सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी 26 वर्षीय जयप्रकाश सिंह को हिरासत में ले लिया। परिजनों के अनुसार, दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन युवक के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती लगातार मोबाइल पर युवक पर शादी का दबाव बना रही थी।

 Dumka Horror : 

बुधवार की दोपहर युवती सिलाई के लिए घर से निकली। तभी बाइक लेकर आरोपी पहुंचा और उसे कहीं ले गया। बुधवार की देर शाम जब युवती घर वापस नहीं आई तो खोजबीन की गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने घरवालों को सूचित किया कि युवती का शव पहाड़ पर जली हुई अवस्था में मिला है।

इधर, दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि युवती की हत्या कर शव ज्वलनशील पदार्थ से जलाने का प्रयास किया गया है।

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...