Advertisement
Advertisement

शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या

PAKUR: प्रेमिका की हत्या – पाकुड़ में प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने कर दी हत्या.

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के हरिनडूबा के जंगल

में पुलिस फायरिंग रेंज के आस पास एक सुनसान इलाके से बीते

14 नवंबर को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था.

दरअसल पिछले दिनों इस गांव के आस पास एक मेला लगा था

इस मेले में बाहर से कुछ लोग आये थे, जिसमें प्लानिंग के तहत

इस युवती को बुला कर मर्डर किया गया था. युवती की

हत्या चाकू से वार कर किया गया था.

पुलिस को शव के पास से एक चाकू भी मिला था.

वहीं पाकुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के

अनुसंधान और उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक हर्दिप पी जनार्दनन

द्वारा एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस ने

सूक्ष्म रूप से अध्ययन किया, जिसके बाद उक्त टीम द्वारा हत्या करने वाले प्रेमी दाउद अंसारी

उर्फ पिलुवा को हिरासत में लिया गया.

जब अभियुक्त को सभी साक्ष्यों के साथ उसके उस दिन के क्रिया-कलाप के संबंध में पूछा गया तो अभियुक्त

ने अपना जुर्म कबुल किया.

प्रेमिका की हत्या

अभियुक्त ने बताया कि मृतका के साथ उसका प्रेम प्रसंग था. मृतका गर्भवती हो

गयी थी और शादी का दबाब बना रही थी। पुलिस के अनुसार मृतका पहले से शादीशुदा थी,

इसलिए अभियुक्त ने शादी ना कर उसको अपने रास्ते से हटाना मुनासिब समझा और 13 नवंबर

को श्रीरामपुर मेला घुमाने के बहाने मृतका को अपने मोटरसाईकिल में बैठाकर सिलकुट्टी फायरिंग

रेंज के समीप हरिणडुबा जंगल ले गया. वहाँ अभियुक्त ने दुपट्टे से प्रेमिका का गला घोंटकर उसे मार दिया.

तसल्ली के लिए उसने साथ लाए चाकू से उसके पेट पर कई बार वार किया. पाकुड़ पुलिस ने बड़ी करवाई

करते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का उद्भेदन कर, 48 घंटे में अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

मरीज के परिजन की शिकायत पर सदर अस्पताल पहुंचे डीएम

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...