धनबाद में भी दुमका जैसे कांड की कोशिश !

commercial advertisement
Ad

2 नाबालिगों को पेट्रोल से जलाने की कोशिश

घर में सो रही दो सगी नाबालिग बहनों के कमरे में घुसा सिरफिरा, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में दुमका जैसी पेट्रोल कांड की पुनरावृति होते-होते बच गई.

कुरवा गांव में रात्रि लगभग 2ः00 बजे घर में सो रही दो नाबालिग बहनों के कमरे में एक सरफिरा

लड़का घुस गया. वह अपने हाथ में पेट्रोल लेकर पहुंचा था.

किशोरी के द्वारा शोर किये जाने के बाद घर के लोग जाग गए

जिस कारण एक बड़ी घटना घटने से बच गई. मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है,

लेकिन आरोपी युवक की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. घटना रविवार की बताया जा रहा है.

जानिये क्या है पूरा मामला

पीड़िता और उसके परिजनों ने बताया कि दो बहनें रात्रि में घर मे सोई हुई थी.

घर के बाउंड्री को लांघ कर एक लड़का जो उसी के गांव का रहने वाला है वह गलत करने की

नीयत से वह आंगन में घुस गया. फिर जिस कमरे में

दोनों बहनें सोई हुई थी उसके कमरे में चला गया. उक्त कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है.

दोनों बहनों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों बहनों के साथ लड़के के

द्वारा मारपीट भी की गई गर्दन दबा कर जान मारने की भी कोशिश की.

दुमका जैसी पेट्रोल कांड: लड़कियों के शोर मचाने पर भागा सिरफिरा

युवक ने धमकी दी कि दोनों को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देगा वरना चुप रहे.

लेकिन लड़कियों ने शोर मचाना जारी रखा जिससे घर के बांकी सदस्य जाग गये.

जिसके बाद मजबूरन लड़के को वहां से भागना पड़ा.

लेकिन भागते-भागते उसके द्वारा लाया गया पेट्रोल वहीं पर छूट गया.

घटना के बाद सुबह पेट्रोल भरे बोतल को लेकर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने गोविंदपुर थाने पहुंची.

मामले को रफा-दफा करने के लिए हुई पंचायत

दुमका जैसी पेट्रोल कांड – गोविंदपुर थाने में पीड़िता के द्वारा रविवार को ही आवेदन दिया गया,

लेकिन इस बीच मामले को रफा-दफा करने के लिए गांव में कई बार पंचायत भी हुई. पंचायत में उस लड़के के ऊपर ₹5000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे लड़का देने के लिए तैयार हो गया. लेकिन पीड़िता के परिजनों के द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद अंततः बुधवार को पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित लड़कियों ओर उनके परिजनों ने अविलंब लड़के की गिरफ्तारी की मांग की है.

दुमका जैसी पेट्रोल कांड: पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

वही जब इस पूरे मामले में धनबाद डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता अमर कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. चूंकि लड़कियां नाबालिग है जिस कारण पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले में अनुसंधान जारी है. अनुसंधान के बाद पूरे मामले पर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि एक तरफ जहां पीड़िता पेट्रोल लेकर थाने पहुंची, वहीं पुलिस ने एफआईआर में सिर्फ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया. इतना गंभीर मामले होने के बावजूद एफआईआर करने में 3 दिनों की देरी की गई और आरोपी खुलेआम घूम रहा है. पुलिस मामले में उचित अनुसंधान की बात करने के बाद गिरफ्तारी की बात कर रही है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की हाजिरी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, गंगा गौशाला में शुरू हुआ मंदिर निर्माण

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी में 77वें वन महोत्सव की धूम, विधायक से लेकर DC-SSP तक ने लगाए पौधे

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी ब्लॉक के लोधारिया में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वां वन महोत्सव बहुत उत्साह और लोगों...