Friday, October 24, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Chhath Special Trains 2025: Ranchi होकर चलेंगी दो नई छठ स्पेशल ट्रेनें, चार ट्रेनों में Extra Coach जोड़ा गया

छठ 2025 पर रेलवे का तोहफा, रांची होकर दो नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना ट्रेनें एक ट्रिप में चलेंगी, चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच।Chhath Special Trains 2025 रांची: छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो नई छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें रांची होकर पटना जाएंगी और केवल एक-एक फेरा लगाएँगी। इसके साथ ही चार नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं ताकि बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे ने बताया कि गोंदिया–पटना और दुर्ग–पटना छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 25 अक्टूबर को चलेंगी।...

Voter List Revision 2025: नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण, Jharkhand Nagar Nikay Election पर असर

नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होगा। झारखंड एसआईआर के लिए तैयार, लेकिन इससे नगर निकाय चुनाव टलने की संभावना बढ़ी।Voter List Revision 2025: नवंबर से देशभर में मतदाता सूची का पुनरीक्षण, झारखंड में नगर निकाय चुनाव टल सकते हैं रांची:  आयोग ने नवंबर 2025 से देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (SIR) की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग का उद्देश्य है कि मार्च 2026 तक सभी राज्यों में शुद्ध मतदाता सूची तैयार कर ली जाए। इसके तहत झारखंड में भी पुनरीक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बैठक में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार...

Ranchi Chhath Ghat Alert: छठ पूजा से पहले रांची के 26 घाट खतरनाक घोषित, उतरते ही 7 फीट पानी

रांची में छठ से पहले खतरे की घंटी, 26 घाटों को हाई रिस्क घोषित किया गया। उतरते ही 7 फीट पानी, नगर निगम ने एनडीआरएफ तैनाती की मांग की।Ranchi Chhath Ghat Alert रांची: रांची में इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है। सामान्य से 51% अधिक वर्षा के कारण शहर के कई तालाबों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर छठ घाटों की सुरक्षा पर पड़ा है। नगर निगम द्वारा कराए गए सर्वे में 74 घाटों में से 26 को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। इन घाटों में सीढ़ियों से उतरते ही 7...

East Champaran: अवैध संबंध की वजह से की थी लवकुश की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में बीते दिनों लव कुश हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि बीते दिनों पूर्वी चंपारण में अपराधियों ने लव कुश की हत्या कर गांव में ही एक जगह दफना दिया था। लोगों को जब कुछ शंका हुई तो लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद हत्या का पता लोगों को चला।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पन्ना लाल प्रसाद को शराब के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दो अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक ने मुख्य आरोपी पन्ना लाल को गांव की ही एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद उसने सोनेलाल प्रसाद और सोनू के साथ मिल कर लव कुश की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने मिल कर शव को मिट्टी में दफना दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि जेल में बंद पन्ना लाल प्रसाद ने ही उन्हें लवकुश की हत्या के लिए कहा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    छत्तीसगढ़ में Cryptic Crossword कार्यशाला एवं प्रतियोगिता आयोजित

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran</span

Related Posts

पूर्वी चंपारण में चुनाव हुआ दिलचस्प, रिश्तों पर राजनीति हावी, पति-पत्नी...

पूर्वी चंपारण में चुनाव हुआ दिलचस्प, रिश्तों पर राजनीति हावी, पति-पत्नी और बाप - बेटा ठोंक रहे हैं एक दूसरे के विरूद्ध ताल पूर्वी चंपारण...

हरिसिद्धी में कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे NDA नेता, कहा ‘झूठे हैं...

पूर्वी चंपारण: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रहा है। शनिवार को बिहार...

बिहार में नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री, दोनों के माता पिता ने...

पूर्वी चंपारण: नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री -  बिहार सरकार में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक राम सोमवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे। मोतिहारी...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel