ईडी ने आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए फिर बुलाया

एक दिन पहले साढ़े नौ घंटे की हो चुकी है पूछताछ

रांची: ईडी ने एक बार फिर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। एक दिन पहले ईडी उन से साढ़े नौ घंटे की पूछताछ कर चुकी है।

मंगलवार को पूछताछ के बाद रात ईडी  कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत में आलमगीर आलम ने कहा कि उनसे जो भी सवाल पूछा जाएगा, उसका पूरी ईमानदारी से वह जवाब दिया है और भी देंगे। वह ईडी कार्यलय अपने साथ वह कुछ दस्तावेज भी लेकर पहुंचे थे।

यहां उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। रात 8.30 बजे तक मंत्री से पूछताछ होती रही।

पुछताछ को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार ईडी ने उनसे उनकी व उनके पारिवार के सदस्यों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भी लिया।

इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम व उनके निजी सचिव संजीव लाल को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई।

मंत्री आलमगीर से ईडी झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है। पिछले हफ्ते ईडी ने मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और निजी सचिव के नौकर जहांगीर आलम तथा कुछ ठेकेदारों के घर छापेमारी कर 37 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए थे।

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...