Money Laundering Case : ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मनी लॉन्ड्रिंग का मास्टरमाइंड बताया, बेल याचिका खारिज…

Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर आज रांची पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

आज बहस के दौरान ईडी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मास्टरमाइंड  है। ईडी ने आलमगीर आलम की जमानत याचिका का विरोध किया है। बता दें कि मामले में बुधवार को ही आलमगीर आलम की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी जिसके बाद आज ईडी ने बहस पूरी की। बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Money Laundering Case : 15 मई को ईडी ने पूर्व मंत्री को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के नौकर जहांगीर आलम और ओएसडी संजीव लाल कि ठिकानों से 35 करोड़ रुपए बरामद किये थे। मामले में ईडी ने नौकर और ओएसडी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों से कड़ी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने 15 मई को आलमगीर आलम को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...