संयुक्त उत्पाद आयुक्त को इडी ने चार को पेश होने का नोटिस दिया

रांची. राज्य के संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को ईडी ने चार दिसंबर को दोबारा तलब किया है. उनको शराब नीति सहित अन्य दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होने का नोटिस दिया गया है.

उनको 29 नवंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. परंतु, राज्य सरकार द्वारा इडी को दस्तावेज देने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से वह नहीं गये थे.

इधर, राज्य सरकार ने विधि विभाग से उत्पाद विभाग के दस्तावेजों को इडी के समक्ष प्रस्तुत करने के मामले में सलाह मांगी है. मालूम हो कि इडी ने श्री सिंह को राज्य में पिछले पांच वर्षों के दौरान शराब के व्यवसाय व राजस्व से संबंधित ब्योरे के साथ उपस्थित होने को कहा है.

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...