ईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए संयुक्त उत्पाद आयुक्त

रांची: शराब घोटाले की जांच के दौरान इडी ने राज्य के संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को समन जारी कर शराब नीति सहित अन्य दस्तावेजों के साथ 29 नवंबर को रांची क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, वे इडी के कार्यालय में नहीं पहुंचे.

इडी ने संयुक्त उत्पाद आयुक्त से उत्पाद नीति’ का विस्तृत ब्योरा (वित्तीय वर्ष 2021- 22) और इस पर राजस्व पर्षद की सहमति/असहमति से संबंधित जानकारी मांगी थी. साथ ही संबंधित वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य में थोक विक्रेताओं, उनके द्वारा फीस के रूप में जमा कराये गये ड्राफ्ट आदि का ब्योरा भी मांगा था.

सूत्रों के अनुसार, समन मिलने के बाद संयुक्त उत्पाद आयुक्त ने मांगे गये ब्योरे और उससे संबंधित दस्तावेज इडी को सौंपने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी.

हालांकि, सरकार ने अब तक इडी की मांग पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है. इसी आधार पर ही संयुक्त उत्पाद आयुक्त बुधवार को इडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुए, हालांकि, उन्होंने सरकार द्वारा सहमति दिये जाने के बाद आवश्यक दस्तावेज के साथ इडी कार्यालय में हाजिर होने की सूचना भेजी है.

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...