अंबा प्रसाद से ईडी फिर से पूछताछ की कर रही है तैयारी

रांची: अंबा प्रसद से ईडी फिर से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस मामले में सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने उनके मोबाइल व छापेमारी में मिले दस्तावेज का डिटेल जुटा लिया है।

नई जानकारी के आधर पर ईडी उनको एक बार फिर से समन जारी कर सकती है। नई जानकारी के आधार पर अंबा प्रसद से ईडी नए स्तर पर सवाल जवाब कर सकती है।

जांच एजेंसी ने 12 मार्च को अंबा प्रसाद व उनके करीबियों के हजारीबाग और रांची स्थित आवास पर छापेमारी की थी। जिसमें ईडी को उनके हजारीबाग स्थित आवास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज मिले थे।

ईडी ने उनका मोबाइल भी जब्त किया था। जिसका डेटा निकालने के लिए अंबा प्रसाद को ईडी ने अप्रैल के पहले हफ्ते में कई बार हिनू स्थित कार्यालय बुलाया था। उनसे कई दौर की पूछताछ हो चुकी है।

गौरतलब है कि ईडी जमीन हथियाने, बालू तस्करी, धमकी देने सहित विभिन्न थानों में दर्ज एक दर्जन मामलों में अनुसंधान कर रहा है। इस मामले में ईडी ने योगेंद्र साव से भी अप्रैल के पहले हफ्ते में 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी।

इसके अलावा अंबा प्रसाद के भाई अंकित साव को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। अब ईडी के नए कदम से एक बार फिर अंबा प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...